सड़क हादसे में वेयरहाउस कर्मी की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में वेयरहाउस कर्मचारी श्रीभगवान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

warehouse worker dies in road accident in farrukhnagar unknown vehicle claims life

n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर : थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से वेयरहाउस कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिरपड़ी निवासी विजय ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई श्रीभगवान खेड़ा खरमपुर रोड स्थित वेयरहाउस में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सड़क हादसे में भाई घायल हो गया है। घायल श्रीभगवान को पहले फर्रुखनगर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे सेक्टर-90 स्थित आरवी हेल्थकेयर हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।