फर्जी तरीके से जमानत ले लापता हुई महिला

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद जिला अदालत में फर्जी जमानत का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने धोखाधड़ी से जमानत ली और फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला वैवाहिक विवाद से जुड़ा है।

woman absconds after obtaining fake bail court orders investigation directs property forfeiture

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : जिला अदालत में सुनवाई के दौरान फर्जी जमानत का मामला सामने आया है। साल 2022 के सरोज देवी बनाम सुनीता देवी से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने गंभीर टिप्पणियां करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने जमानत लेने वाली महिला को भगोड़ा घोषित कर उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी दिया है। मामला वैवाहिक विवाद का बताया जा रहा है। जमानत मिलने के बाद महिला कोर्ट में दोबारा हाजिर ही नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब सेंट्रल थाना पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सुनवाई के दौरान वॉर्ड नंबर-2, नगीना (मेवात) निवासी ऐश मोहम्मद खुद कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने एक आवेदन देकर बताया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर 19 अप्रैल 2022 को सरोज देवी के लिए जमानत दी थी। जमानत के लिए आधार कार्ड में उनका नाम और पता तो सही है, लेकिन तस्वीर उनकी नहीं है।