दो करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। उसके पास से 2 किलो 216 ग्राम चरस मिली है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। आरोपी महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई।

woman smuggler arrested with 2 crore worth of charas at palwal bus stand

n NBT न्यूज, पलवल: बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 216 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एवीटी स्टाफ हथीन में तैनात एएसआई विरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ 23 मार्च की सुबह गश्त पर थे। सूचना मिली कि पलवल बस स्टैंड के पास महिला नशीला पदार्थ लेकर खड़ी है।