n NBT रिपोर्ट, टीएचए : इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर दिल्ली के कालकाजी मंदिर से माता की जोत लेकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौक पर ही मौत हो गई। हादसा 19 मार्च देर रात का है। पुलिस ने 24 मार्च को युवक के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुरादनगर निवासी मोहित 19 मार्च की देर रात करीब दो बजे दिल्ली के कालकाजी मंदिर से माता की जोत लेकर लेकर लौट रहा था। इंदिरापुरम क्षेत्र में एलिवेटेड पर चढ़ते ही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

