nNBT न्यूज, गाजियाबाद : महिला अस्पताल में आई (एआई) अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए काम करना शुरू हो गया। शनिवार को 10 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। नई तकनीक के उपयोग से जांच अधिक सटीक और तेज हो रही है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है। सीएमएस अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मशीन हब से जुड़ी हुई है, जिससे जांच के दौरान रिपोर्ट का विश्लेषण विशेषज्ञ द्वारा भी किया जा सकता है। इससे हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान समय रहते संभव हो पा रही है। एआई तकनीक के जरिए बच्चे की स्थिति, , धड़कन और अन्य जरूरी जानकारियां अधिक सटीक तरीके से मिल रही हैं।

