Ai Course To Start From 2026 27 In Chaudhary Charan Singh University Instructions To Nominate Nodal Officers
‘AI कोर्स के लिए नोडल अफसर नामित करें’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स शुरू होगा। सभी कॉलेजों को इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेजों को 30 मार्च तक इस संबंध में विश्वविद्यालय को जानकारी देनी होगी।
nNBT न्यूज, गाजियाबाद : शिक्षण सत्र 2026-27 से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एआई का कोर्स संचालित होगा। इसके लिए सभी कॉलेजों को नोडल अधिकारी नामित करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। कुलपति के सहायक कुलसचिव सम्बद्धता के अनुसार कॉलेजों को 30 मार्च तक विश्वविद्यालय को सूचना देनी होगी।