लोकेशन भेजकर बुलाया फिर पीटा, चार पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर 76 में दो दोस्तों को लोकेशन भेजकर सेक्टर 22 बुलाया गया। वहां चार युवकों ने मिलकर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में एक दोस्त के हाथ की हड्डी टूट गई और कार का शीशा भी टूट गया। पीड़ितों ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

location sent called then beaten with sticks case registered against four youths

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर 76 में रहने वाले दो दोस्तों को चार युवकों ने लोकेशन भेजकर सेक्टर-22 में बुलाया। चारों आरोपियों ने मिलकर दोनों दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ितों ने चारों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस लोकशन के आधार पर घटनास्थल की जानकारी करने में जुटी है। ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के निवासी गौरव दीक्षित ने बताया कि 15 मार्च को उनके मोबाइल पर यश नाम के युवक का फोन आया। उसने पुरानी बात पर अभद्रता की। गौरव ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। यश ने सेक्टर 22 स्थित शिवम मार्केट की लोकेशन भेजकर गौरव को बुलाया। गौरव अपने दोस्त विपुल के साथ कार से लोकेशन पर पहुंचे तो यश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल लिया। हमले में विपुल के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और कार का शीशा टूट गया। गौरव ने इलाज कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी।