nNBT न्यूज, आध्यात्मिक नगर : इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आंतरिक शिकायत समिति के गठन और सुरक्षित कार्य वातावरण के बारे में बताया। इन्मैनटेक संस्थान की अकेडमिक निदेशिका हिना मेहता ने कहा कि कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ उत्पीड़न होता है तो वह बिना डर के आंतरिक समिति से संपर्क कर सकती है। शिकायत की जांच पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

