टॉफी चोरी का आरोप, पिता ने बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला

नवभारतटाइम्स.कॉम

बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टॉफी चुराने की शिकायत पर एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

father beats 12 year old daughter to death with a stick on suspicion of stealing toffee also beats wife

n NBT न्यूज़, बुलंदशहर

टॉफी चुराने की शिकायत पर एक शख्स ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को डंडे से पीटकर मार डाला। बच्ची को बचाने आई पत्नी की भी पिटाई की और घर की कुंडी बंदकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है। घटना के बाद आरोपी ने घर के किसी सदस्य को शोर तक नहीं मचाने दिया।

रतनपुर गांव में गुरुवार को पुष्पेंद्र से एक दुकानदार ने शिकायत की कि उनकी बेटी पूजा (12) ने दुकान से टॉफी का डिब्बा चुरा लिया है। इस पर पुष्पेंद्र ने बेटी पूजा को डंडे से बुरी तरह पीटा। मासूम पूजा की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। पुष्पेंद्र के फरार हो के बाद घायल आरती ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद लोगों को इस घटना का पता चल सका। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से जांच कराई। बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि टॉफी चुराने की शिकायत पर पिता ने गुस्से में आकर बेटी को मार दिया। मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पिता पुष्पेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।