nNBT न्यूज, मोदीनगर
खेतों में आवारा पशुओं के आतंक, अंश त्रुति समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने शनिवार काे मोदीनगर तहसील में धरना दिया। नारेबाजी कर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम मोदीनगर को सौंपा। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान अंश संशोधन के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। खेतों में ट्यूबवैल से आए दिन सामान चोरी हो रहा है। देहात क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं। इस मौके पर विनीत त्यागी, रमेश त्यागी, इरफान, भोलू, फिरोज, बलेश त्यागी, गौरव शर्मा, युसुफ, चेतन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

