nNBT न्यूज, मुरादनगर : आईटीएस डेंटल में 23वें नैशनल ट्रिपल ओ सिंपोजियम का शुभारंभ हुआ। डाॅ. प्रशांत शेनोय ने आईएओएमआर संघ के महत्व प्रकाश डाला। डाॅ. नदीम जेट्टी ने प्रतिभागियों को श्रम और अनुशासन का महत्व बताते हुए अपने व्यवसायिक जीवन के अनुभव साझा किए। कॉलेज डायरेक्टर डाॅ. देवीशरण शेट्टी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। समूह के उपचेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्था सदैव इस प्रकार के ज्ञानवर्धक मंच आयोजित करती रही है, जिससे युवा दंत चिकित्सकों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

