एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत, दिल्ली जा रहे दंपती की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक हादसा हुआ। भरतपुर से दिल्ली जा रहे एक दंपती की कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत, दिल्ली जा रहे दंपती की मौत

n NBT न्यूज, नूंह

गांव रिगढ के पास भयानक एक्सिडेंट में दंपती की मौत हो गई। हादसा उस उक्त हुआ, जब दोनों कार में सवार होकर भरतपुर से दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरे। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कलामपुरा जिला भरतपुर राजस्थान के रहने वाले रामरत्न ने बताया कि उनका भतीजा दीपेंद्र कुमार (38) लंबे समय से दिल्ली में स्थित एक फार्म हाउस में मैनेजर था। वह पत्नी आशा (36) और चार बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहता था। दीपेंद्र दो दिन पहले अपने बच्चों के साथ गांव आया था। शनिवार सुबह 4 बजे दोनों अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रिगढ के पास पहुंचे तो उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। सुबह 6 बजे पति-पत्नी टायर बदल रहे थे। उसी दौरान दूसरी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस कर लिया है।