n NBT न्यूज, नूंह: नगीना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उमरी के पास तेज रफ्तार ट्रक के कारण हादसा हो गया। एक्सिडेंट में महिला की मौत हो गई। पति घायल है। पता चला कि दंपती जयपुर जा रहे थे। अचानक एक ट्रक तेज रफ्तार में निकला, जिससे दंपती की गाड़ी बेकाबू हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के राहुल शर्मा अपनी पत्नी मेघा के साथ कार से शनिवार अलसुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जा रहे थे। उमरी गांव के पास कार के पास तेज गति से ट्रक निकला, जिससे इनकी कार अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में मेघा की मौत हो गई। पुलिस ने घायल राहुल शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया है।

