'बिजली िनगम उद्योगों को नए कनेक्शन देने से कर रहा इनकार'

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के भाकरी, डबुआ, पाली और गाजीपुर औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों को नए बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इससे उद्योग संचालन प्रभावित हो रहा है और नए उद्यम शुरू करने में बाधा आ रही है। उद्यमियों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन मंजूरी नहीं मिली।

electricity nigams blow to industries refusal to give new connections production halted

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : भाकरी, डबुआ, पाली और गाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपतियों को इन दिनों बिजली के नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। इससे उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है और नए उद्यम शुरू करने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। आरोप है कि बिजली निगम की ओर से नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं।

भाकरी डबुआ पाली गाजीपुर (बीडीपीजी) इंडस्ट्रियल असोसिएशन के पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई उद्यमियों ने महीनों पहले नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें मंजूरी नहीं दी गई है। नए कनेक्शन न मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके चलते न उत्पादन कार्य ठप हो गया है। पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग में स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों पर विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास सीमित संसाधन होते हैं और लंबे समय तक इंतजार करना उनके लिए मुश्किल होता है। असोसिएशन के प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि इस एरिया में कई ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्हें बिजली निगम ने नया कनेक्शन देने से इनकार कर दिया है। इसके बारे में जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि एनजीटी या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिजली निगम को कनेक्शन देने से मना किया है। ऐसा क्यों किया गया है, इसका कारण नहीं बताया जा रहा। ऐसे में उद्यमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली निगम के एसई जितेंद्र ढुलने कहा िक हमने किसी को कनेक्शन देने से मना नहीं किया है। नए कनेक्शन देने से पहले हम प्रदूषण बोर्ड से पूछते है, अगर वे उद्योग सभी नॉर्म्स पूरे करते है तो ही कनेक्शन दिया जाता है।