बच्ची से गैंगरेप का आरोप, FIR

नवभारत टाइम्स

एटा जिले के जलेसर में एक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। बच्ची मेले से लौट रही थी। गांव के तीन युवकों पर आरोप है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।

etah gangrape accused of girl returning from fair fir registered against three youths

NBT रिपोर्ट, मेरठ: एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में मेले से लौट रही बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही तीन युवकों पर है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। बच्ची की मां के अनुसार, बेटी शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी। तभी ये घटना हुई।