बर्थडे पार्टी : मारपीट में क्लब संचालक के बेटे समेत दो अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के एक क्लब में जन्मदिन पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस मारपीट में क्लब संचालक के बेटे रिशित चितकारा और ध्रुव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना 26 मार्च को हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बर्थडे पार्टी : मारपीट में क्लब संचालक के बेटे समेत दो अरेस्ट

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : वर्ल्ड स्ट्रीट सेक्टर 79 के एक क्लब में प्रॉपर्टी डीलर की बेटी के जन्मदिन पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद मामले में थाना बीपीटीपी पुलिस ने क्लब संचालक के बेटे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-21ए निवासी ने शिकायत दी थी कि 26 मार्च को वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने सेक्टर 79 के एक क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर रखा था। इसी दौरान क्लब मालिक के बेटे रिशित चितकारा अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। आरोप है कि गाना चलाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद रिशित, वैभव और अन्य 10-11 युवकों ने शिकायतकर्ता की बेटी और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद थाना बीपीटीपी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-21 निवासी रिशित (25) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एनआईटी-2 निवासी ध्रुव को भी काबू किया गया, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी।