n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : जेसी बोस वाईएमसीए में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज फरीदाबाद अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी मंच तैयार किए जा रहे हैं।
इस जॉब फेयर में करीब 125 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 5 हजार से अधिक युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और करीब 1500 को रोजगार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक बड़े संकल्प का परिणाम है, जिसमें सेवा और समर्पण की भावना दिखाई देती है। यह मंच इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल विकास की बात नहीं करती, बल्कि विकास के साथ साथ रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित करती है। हमारी सोच साफ है, विकास भी होगा और रोजगार भी, हर युवा को अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम, राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूरण, प्रदेश महामंत्री BJYM जितेंद्र चौधरी, डिस्ट्रिक्ट लेबर कमिश्नर भगत प्रताप सिंह, HSIIDC के स्टेट अधिकारी, फरीदाबाद आईटीआई के प्रिंसिपल भगत सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर मौजूद रहे।

