गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फिरोजाबाद के रिजावली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ताजपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

firozabad speeding unknown vehicle claims youths life two seriously injured

NBT न्यूज, फिरोजाबाद: जिले के थाना रिजावली क्षेत्र में शनिवार सुबह टूंडला-एटा रोड पर ताजपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार बाइक से टूंडला से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।