n NBT न्यूज, पलवल : नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया-फिट पलवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खेल, योगा, मनोरंजन और मस्ती के माध्यम से फिटनेस के टिप्स दिए गए। सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, मटका डांस, म्यूजिकल चेयर, हूप्स, लेमन रेस, स्पून रेस, लांग जंप और हाई जंप में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को लोगों ने इस कार्यक्रम में खूब मस्ती की। कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, डीसी डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एडीसी एवं फिट इंडिया-फिट पलवल कैंपेन की नोडल अधिकारी डाॅ. सुभिता ढाका मौजूद रहीं।

