nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने विभाग का निरीक्षण किया। गैलरी में मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान वीसी को कार्य में देरी की गंभीर शिकायतें मिलीं। विशेष रूप से दो महिलाओं ने बताया कि वे तीन महीने से रजिस्ट्री के लिए दफ्तर के चक्कर काट रही हैं, लेकिन संबंधित बाबू काम को लटका रहे हैं। जनता की समस्या सुनने के बाद वीसी ने तत्काल संबंधित बाबू को मौके पर तलब किया। दो दिन के भीतर इन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वीसी विधि अनुभाग और प्रधानमंत्री आवास योजना सेल भी गए। पीएमएवाई सेल में उन्होंने पाया कि रजिस्ट्री की गति धीमी है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने जनता को परेशान करने वाले स्टॉफ के विरुद्ध अगली बार कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

