बुजुर्ग महिला से ठगे थे सोने के कुंडल, दो आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी में बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंद और राजकुमार को पकड़ा है। आरोपियों ने महिला को लॉटरी जीतने का लालच देकर ठगा था। उन्होंने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

gold earrings snatched from elderly woman two accused arrested

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

शहर के सैनी स्कूल के पास एक बुजुर्ग महिला से कुंडल ठगने के मामले में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपी गोविंद राजस्थान के खैरथल तिजारा और राजकुमार रेवाड़ी के गुर्जरवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 9 फरवरी को बंजारवाड़ा की बुजुर्ग महिला ने शिकायत दी थी। बताया कि वह सुबह लगभग साढ़े 9 बजे अपने पोतों को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं। तभी एक लड़का स्कूटी पर आया और नाईवाली चौक का रास्ता पूछा। एक और लड़का वहां पहुंच गया। दोनों ने लॉटरी का कूपन जीतने की बात करते बातों में उलझा लिया। उसे भी कूपन से लॉटरी जीतने का लालच दिया। तभी एक लड़के ने अपनी अंगूठी निकाल दूसरे लड़के को दे दी। आरोपियो ने बातों में उलझा उसके कानों के सोने के कुंड उतरवा लिए। कहा कि वह इनकी फोटो खिंचवाने के बाद उसे लौटा देंगे। इसके बाद दोनों आरोपी उसके कुंडल लेकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।