ट्रांसफॉर्मर की बढ़ेगी क्षमता लाइनों की जाएंगी दुरुस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। विद्युत निगम अप्रैल में विशेष रखरखाव अभियान चलाएगा। ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जर्जर बिजली लाइनों को ठीक किया जाएगा। सेक्टर-11 बिजली उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर लगेगा। इससे उपभोक्ताओं को पीक लोड में कटौती से राहत मिलेगी। गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

noida power supply strengthened transformer capacity to increase lines to be repaired

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : शहर की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए विद्युत निगम अप्रैल माह में स्पेशल मेंटिनेंस अभियान चलाने जा रहा है। एमडी के निर्देश पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और जर्जर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा।

इस योजना के तहत सेक्टर-11 स्थित बिजली उपकेंद्र में 10 एमवीए (MVA) का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए फिलहाल रैंप बनाने का कार्य जारी है। इस उपकेंद्र से सेक्टर-10 और 11 के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है, जिन्हें अब तक पीक लोड के दौरान कटौती झेलनी पड़ती थी। अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि मेंटिनेंस माह के दौरान बिजली की लाइनों में बाधा बन रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई भी की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाना है।