ज़िले में 2359 करोड़ की शराब पी गए लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम

गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने पिछले एक साल में 2359 करोड़ रुपये की शराब पी ली। जिले में देसी शराब की खपत अंग्रेजी और बीयर से कहीं ज्यादा है। इस अवधि में 2 करोड़ 40 लाख लीटर से अधिक देसी शराब बिकी। अंग्रेजी शराब की बिक्री 1 करोड़ 46 लाख लीटर से अधिक रही।

people in gautam buddh nagar consumed rs 2359 crore worth of alcohol significant surge in country liquor sales

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश की शो विंडो बोले जाने वाले जनपद गौतमबुद्ध नगर के निवासी बीते एक साल में 2359 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। जिले में अंग्रेजी और बीयर के मुकाबले देसी पीने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। करोड़ों की शराब ब्रिकी होने के बाद भी आबकारी विभाग शासन से निधार्रित लक्ष्य हासिल नहीं कर सका है। शासन ने 2025-26 के लिए 2506 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य दिया था, जोकि करीब 94 प्रतिशत तक ही पूरा हो पाया।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। एक अप्रैल 2025 से 21 मार्च तक आंकड़ा जारी किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में देसी शराब दो करोड़ 40 लाख 95 हजार 386 लीटर बिक्री हुई। जबकि, अंग्रेजी की ब्रिकी एक करोड़ 46 लाख 81 हजार 671 लीटर में हुई है। हालांकि, बीयर के शौकीनों की भी कमी नहीं दिखाई दी। पिछले एक साल में 54 लाख तीस हजार 577 लीटर बीयर गटक गए है। जिसके एवज में करीब 2359 करोड़ रुपये का राजस्व शराब से सरकार को मिला है। सामान्य दिनों में जिले में शराब की बिक्री 7 से 8 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। जबकि वीकेंड पर आंकड़ा 12 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। अंग्रेजी से ज्यादा देसी शराब पीने वालों की कोई कमी नहीं है।