ट्रॉले का अगला हिस्सा टूटा, पलटने से बिखरा सामान

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी के सुठानी रोड पर एक ट्रॉला पलट गया। तेज रफ्तार के कारण ट्रॉला का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया। माल से भरा पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया। लाखों रुपये की क्वाॅइल सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।

rewari trolley overturned on suthan road lakhs worth of goods scattered driver conductor narrowly escaped

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : बावल के सुठानी रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार दौड़ रहे एक ट्रॉला का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया और माल से भरा पिछला हिस्सा पलट गया। जिससे उसमें रखा सामान सड़क पर बिखर गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

चालक जावेद खान ने बताया कि शनिवार को वह बावल की एक कंपनी से लाखों रुपये कीमत की क्वाॅइल भरकर गुजरात के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वह सुठानी रोड पर पहुंचा तो अगला हिस्सा टूटकर दूर तक चला गया और पिछला हिस्सा पलट गया। वाहन पलटते ही माल सड़क पर बिखर गया। केबिन में सवार वह और परिचालक बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाधित यातायात को चालू कराया। चालक और परिचालक ठीक है।