उड्डयन प्रदेश के रूप में पहचान बना रहा उत्तर प्रदेश : नायडू

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का केंद्र बनाएगा। यह एयरपोर्ट नए भारत की प्रगति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है। अब जेवर के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

uttar pradesh becomes aviation state noida international airport opens new door for development and employment

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को डिवेलपमेंट और रोजगार का हब बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि नए भारत की प्रगति, निवेश और बदलती तस्वीर का प्रतीक है, जहां अब आम नागरिक भी हवाई यात्रा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उड्डयन प्रदेश के रूप में भी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिली है और जेवर एयरपोर्ट उसी का उदाहरण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब एक ‘दूसरी धड़कन’ मिल गई है। उन्होंने कहा कि अब जेवर के युवा रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे, बल्कि दुनिया यहां काम करने आएगी। लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, सांसद डॉ़ महेश शर्मा, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया समेत कई नेता ओर ज्यूरिख एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर मौजूद रहे।