नवरात्र के बाद पेट दर्द और मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज़ 30 प्रतिशत बढ़े

नवभारतटाइम्स.कॉम

नवरात्र के बाद और मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। पेट दर्द, वायरल बुखार और जोड़ों के दर्द के मामले करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि बुखार तीन दिन से अधिक रहे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

viral fever and stomach pain surge after navratri opd sees 30 increase

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

नवरात्रों के बाद और बदलते मौसम से शनिवार को पेट दर्द , जोड़ों के दर्द, गले में जकड़न और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गई। जहां प्रतिदिन 150 से 170 मरीज आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या 220 तक पहुंच गई है।

जनरल फिजिशियन आलोक रंजन ने बताया कि इस समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, गैस-एसिडिटी और जोड़ों के दर्द की परेशानी लेकर मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम में बदलाव, उपवास के बाद खान-पान में बदलाव और बाहर का खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। संयुक्त अस्पताल के डॉक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि इन दिनों खांसी-जुकाम के साथ वायरल बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायत भी आ रही हैं। खासकर बच्चों और महिलाओं में इस तरह के लक्षण अधिक देखे जा रहे हैं। व्रत के दौरान और बाद में अनियमित खानपान से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों को पेट दर्द, गैस और उल्टी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है: सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर बुखार दो-तीन दिन से अधिक रहता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।