n NBT न्यूज, लखनऊ
लेसा ने निर्बाध बिजली आपूर्ति में अड़चन डाल रही ट्रांसफॉर्मरों की खराबी से निपटने की तैयारी कर ली है।100 केवीए से कम क्षमता वाले सभी ट्रांसफॉर्मर में सुरक्षा के मद्देनजर फ्यूज किट लगाई जाएगी। ये किट ट्रांसफॉर्मरों को जलने से बचाएगी, साथ ही, अन्य तकनीकी खराबी से बचाएगी। चिह्नित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर किट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जून से पहले सभी ट्रांसफॉर्मर किट से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेसा की रिपोर्ट के मुताबिक बीते सालों में बड़े ट्रांसफॉर्मरों की अपेक्षा छोटे ट्रांसफॉर्मर में खराबी के मामले ज्यादा हैं। लगातार रिपोर्टिंग के आधार पर पता चला कि छोटे ट्रांसफॉर्मर में खराबी का एक मुख्य कारण बिना फ्यूज किट के सीधे संचालित करना है। MVVNL के निदेशक (तकनीक) हरीश बंसल ने बताया कि अप्रैल में डिस्कॉम मुख्यालय में हुई बैठक के बाद लेसा इंजिनियरों को 100 केवी से कम क्षमता वाले सभी ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज किट लगाने के निर्देशित किया गया।





