कंपनी में लगी आग, दो घंटे में पाया काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो ईकोटेक-3 एरिया में एक गारमेंट कंपनी में गुरुवार तड़के आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी जहां गारमेंट का काम होता है। गनीमत रही कि आग नीचे केमिकल सेक्शन तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।

major fire in export garment company in greater noida ecotech 3 controlled in two hours

n NBT न्यूज, ग्रेनो

ईकोटेक-3 एरिया में स्थित उद्योग विहार में गुरुवार तड़के एक एक्सपोर्ट गारमेंट कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह करीब 2:30 बजे उद्योग विहार के प्लॉट नंबर-222 स्थित कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी, जहां एक्सपोर्ट गारमेंट का काम किया जाता है। बताया गया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर केमिकल से संबंधित कार्य होता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर किराए पर देकर गारमेंट यूनिट संचालित की जा रही थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग नीचे केमिकल सेक्शन तक नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।