n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में अब विकास का पैमाना व्यक्ति, जाति, मत, मजहब, क्षेत्र या भाषा नहीं है, बल्कि सबका साथ है। विकास सबका, लेकिन तुष्टीकरण की नीति से दूरी। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पहले दिन से जारी है। आज यूपी निवेशकों का पसंदीदा स्थल है।
योगी गुरुवार को द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की ओर से ‘यूपी में बदलाव के 9 वर्ष’ पर आयोजित कॉन्क्लेव के उद् घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि 9 वर्ष पहले जब हम सरकार में आए तो खजाना खाली था। अराजकता चरम पर थी। सरकार सो रही थी, इसलिए इंस्पेक्टर राज हावी था। तंत्र वही था, लेकिन हमारी नीति और नीयत की दिशा सही थी तो सामूहिक प्रयासों से यूपी बीमारू राज्य से देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
योगी ने जेवर एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह जगह कभी खतरनाक अपराधों के लिए जानी जाती थी। यहीं भट्टा -परसौल था, लेकिन आज उसी जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है।
8 िवशेष कवरेज : पेज 2





