स्कूटी लॉक करते क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल में शुक्रवार को एक महिला क्लर्क की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सेक्टर-9 में घर के बाहर स्कूटी लॉक करते समय हेलमेट पहने एक युवक ने महिला के सिर में गोली मार दी। महिला बिजली निगम में क्लर्क और कर्मचारी यूनियन की प्रधान थीं। सूचना पर पुलिस और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे।

स्कूटी लॉक करते क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या

NBT न्यूज,करनाल

करनाल में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला क्लर्क के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला सेक्टर-9 में अपने घर के बाहर स्कूटी लॉक कर रही थी। तभी हेलमेट पहनकर वहां आया युवक गोली मारकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

महिला की पहचान डिंपल अरोड़ा के रूप में हुई है। वह बिजली निगम में क्लर्क के पद पर तैनात थीं और कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। घटना के बाद SP नरेंद्र बिजारणिया मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। विधायक जगमोहन आनंद भी पहुंचे और परिवार से बातचीत की।

सेक्टर-9 के रहने वाले दिलबाग सिंह ने बताया कि डिंपल अरोड़ा दोपहर को खाना खाने के लिए घर आई थी। अचानक तेज आवाज आई। आसपास के लोग बाहर आए तो डिंपल अरोड़ा जमीन पर गिरी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर से खून बह रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।