मोदी की अपील पर कार छोड़ी, घोड़ी की सवारी की

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहतक में नवीन जयहिंद ने प्रधानमंत्री की अपील पर कार छोड़कर घोड़ी पर बैठकर शहर का चक्कर लगाया। उन्होंने कहा कि नेता सिर्फ एक दिन के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने का ड्रामा न करें। अगर नेता एक साल तक बाइक, साइकिल या बस में सफर करें तो उनका स्वागत है। गुमराह करना गलत है।

मोदी की अपील पर कार छोड़ी, घोड़ी की सवारी की

NBT न्यूज, रोहतक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जयहिंद सेना के प्रमुख और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का शुक्रवार का अनोखा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कार छोड़कर घोड़ी की सवारी की और घोड़ी पर बैठकर शहर में चक्कर लगाया।

नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को कहा कि नेता सिर्फ एक दिन के लिए सोशल मीडिया पर रील बनवाने के लिए ड्रामा न करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद कोई नेता बाइक, साइकिल, रेल और बस में सफर करता दिख रहा है और एक मिनट की रील डाल रहा है। अगर ये नेता एक साल तक ऐसा करें तो उनका स्वागत है, लेकिन गुमराह करना गलत है।