n NBT न्यूज, विजयनगर
जेकेजी इंटरनैशनल स्कूल के पूर्व छात्र विजयनगर निवासी करण गौतम का चयन भारत की हॉकी टीम में हुआ है। वे अंडर-18 टीम का हिस्सा होंगे। करण दो वर्ष से सब जूनियर नैशनल चैंपियनशिप खेल रहे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें बेस्ट प्लेयर का अवाॅर्ड भी मिला है। इसी आधार पर उनका चयन इंडिया कैंप में हुआ और अब उन्हें भारत की अंडर 18 हॉकी टीम में शामिल किया गया है। वे जापान में होने वाले एशिया कम में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली हॉकी सीरिज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है।







