डिप्टी स्पीकर ई-रिक्शा से पहुंचे लघु सचिवालय

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने प्रधानमंत्री की अपील पर ई-रिक्शा से लघु सचिवालय पहुंचकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी ई-रिक्शा में बिठाया। यह कदम ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मिड्ढा ने पेट्रोल-डीजल की बचत को व्यवहार में उतारा। यह पहल सराहनीय है।

डिप्टी स्पीकर ई-रिक्शा से पहुंचे लघु सचिवालय

NBT न्यूज, जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर शुक्रवार सुबह अपने निवास स्थान से ई रिक्शा में सवार होकर जींद लघु सचिवालय पहुंचे। वह अपने सुरक्षाकर्मियों को भी ई रिक्शा में बैठा कर ले गए। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की थी। इस अपील को केवल शब्दों तक सीमित न रखते हुए उन्होंने इसे व्यवहार में उतारा। ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।