खेतों में दिखे तीन तेंदुए, रोशनी पड़ते ही भागे

नवभारतटाइम्स.कॉम

यमुना नगर के संधाय गांव में गुरुवार रात खेतों में तीन तेंदुए दिखे। ग्रामीणों ने गाड़ी की रोशनी में उन्हें देखा। रोशनी पड़ते ही तेंदुए दूसरी तरफ भाग गए। एक तेंदुआ लंगड़ा रहा था, जिससे उसके घायल होने की आशंका है। वन अधिकारी रात में शिकार के लिए निकलने वाले तेंदुओं से सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

खेतों में दिखे तीन तेंदुए, रोशनी पड़ते ही भागे

NBT न्यूज,यमुना नगर : यमुना नगर जिले के व्यासपुर क्षेत्र के संधाय गांव में गुरुवार की देर रात खेतों में तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दिए। ग्रामीण जब गाड़ी लेकर खेतों की तरफ पहुंचे, तो टॉर्च की रोशनी में तीनों तेंदुए एक के पीछे एक बैठे दिखाई दिए। रोशनी पड़ते ही तीनों खेतों की दूसरी तरफ भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इनमें से एक तेंदुआ लंगड़ाकर चलता नजर आया, जिससे उसके घायल होने की आशंका जताई जा रही है। वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ रात को ही शिकार के लिए नि कलता है और दिन निकलने से पहले छिप कर बैठ जाता है। सावधानी बरतनी चाहिए।