n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन
गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन की ओर से 5 जून से गाजियाबाद प्रीमियर लीग आयोजित होगी। इसमें आठ फ्रेंचाइजी भाग लेंगी। 16 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। शुक्रवार को आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर ट्रायल हुआ, जिसमें गाजियाबाद व बागपत के 300 खिलाडियों ने भाग लिया। गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन के सचिव मनोज मांकड़ ने बताया कि 19 व 20 मई को आठों फ्रेंचाइजी लीग के लिए ओपन ट्रायल लेंगी। इसमें गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन से पंजीकृत खिलाड़ी अल्फा क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर एक से अधिक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन के डायरेक्टर राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश अंपायर कमिटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर आदि भी मौजूद रहे।







