अलग-अलग दोे एनकाउंटर, पांच बदमाशों को लगी गोली

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोनीपत पुलिस ने 9 घंटे में दो बड़ी कार्रवाई की। खरखौदा कोर्ट हत्याकांड के तीन फरार आरोपी और भाई की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। दोनों मामलों में पांच बदमाशों को गोली लगी। पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए। यह कार्रवाई पुरानी रंजिश और गैंगवार से जुड़ी है।

sonipat two encounters in 9 hours 5 criminals shot gang war suspected

NBT न्यूज, सोनीपत

सोनीपत पुलिस ने 9 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच बदमाशों के पैरों में गोली मारी । एक मामले में खरखौदा कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। वहीं दूसरे मामले में रंजिश में सगे भाई का मर्डर करने वाले दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुरथल थाना क्षेत्र गांव रेवली के नजदीक किसी बड़ी वारदात की फिराक में छिपे बदमाशों को पकड़ने पहुंची एंटी गैंगस्टर यूनिट पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्याकांड पुरानी रंजिश और बदले की भावना में अंजाम दिया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि खरखौदा कोर्ट हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपी मुरथल थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

नीरज उर्फ कातिया ने नवनीत उर्फ साहिल के चाचा की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए नीरज की कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार और पुरानी दुश्मनी से जोड़कर जांच कर रही है।