n NBT न्यूज, गाजियाबाद : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी गई है। सोमवार से पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के अनुसार प्रवेश प्रकिया के पहले राउंड में पंजीकरण 25 मई से 15 जून तक होंगे। डॉक्यूमेंट का सत्यापन 28 मई से 20 जून तक होगा। छात्र-छात्राओं की प्रवेश को लेकर किसी भी समस्या का समाधान 25 मई से 20 जून तक होगा। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन विकल्प भरने व लॉक करने के लिए 22 जून से 25 जून तक का समय दिया जाएगा। सीट का आवंटन 27 जून को किया जाएगा। सीट कन्फर्मेशन भुगतान के लिए छात्र-छात्राओं को 27 जून से 29 जून तक का समय दिया जाएगा।


