nNBT न्यूज, चौक: भारत विकास परिषद महिला शाखा, चौक लखनऊ ने शनिवार को नर सेवा नारायण सेवा के तहत ट्रॉमा सेंटर के सामने मानसिक वृद्धाश्रम चिकित्सालय के बाहर छोले-चावल बांटे। इस दौरान लगभग 500 लोगों को भोजन कराया गया। इसमें कंचन अग्रवाल, अलका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, तुलसी गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाना था।


