यूपी: सरचार्ज के कारण बिजली 10% महंगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जून में 10% अधिक बिल देना होगा। पावर कॉरपोरेशन ने मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज वसूलने के आदेश जारी किए हैं। यह उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस फैसले का विरोध किया है। परिषद का आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन पुराने बकाए की वसूली कर रहा है।

electricity becomes 10 more expensive in up additional burden on consumers in the name of fuel surcharge

g NBT रिपोर्ट, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून में वसूला जाएगा। पावर कॉरपोरेशन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं को जून में 10% ज्यादा बिजली बिल देना होगा। इससे पहले, बीती फरवरी में भी 10% फ्यूल सरचार्ज लिया गया था। यह सरचार्ज 20.61% होता है, लेकिन अभी 10% वसूला जाएगा।

आदेश का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन ने पिछले दो साल के करीब 1400 करोड़ के पुराने बकाए को चुपचाप वसूलने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि वास्तविक विद्युत खरीद लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट अनुमोदित की गई थी, जबकि कॉरपोरेशन ने मार्च 2026 में लगभग 5.86 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद दर्शाते हुए उपभोक्ताओं पर लगभग 1610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार डाल दिया।