n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला अदालत परिसर, सेक्टर-12 में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। 1250 मामलों को सुनवाई के लिए किया गया सूचीबद्धमुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) जितेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित कुल 1250 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। मामलों के निपटारे के लिए पक्षकारों की काउंसलिंग कर आपसी सहमति और समझौते का प्रयास किया गया। एक दिन में 442 मामलों का हुआ समाधानलोक अदालत के दौरान 442 मामलों का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।


