नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के डाइट में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। शिक्षकों ने रैली और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्कूलों और डाइट संस्थानों को अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट भेजनी होगी। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर आयोजित किया गया था।

gurugram takes pledge to stay away from drugs on tobacco prohibition day teachers organize awareness rally

n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) में तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कार्यक्रम हुआ। प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने बताया कि कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर हुआ। डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव ने बताया कि सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। शिक्षकों ने रैली व कार्टून- पोस्टर के जरिए जागरूक किया। जिला नोडल अधिकारी राम किशन वत्स ने बताया कि सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों और डाइट संस्थानों को गतिविधियों की रिपोर्ट पॉपुलेशन एजुकेशन विंग को भेजनी होगी।