n NBT न्यूज, गुड़गांव : शहर के एक सरकारी स्कूल की PGT से अभद्रता के मामले में डीसी ने संबंधित पक्षों को जांच के लिए तलब किया है। डीसी ऑफिस से जारी पत्र के अनुसार शिक्षिका सरोज यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की थी। शिकायत के तीन साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। स्टेट इनफॉर्मेशन कमीशन में दी गई शिकायत की सुनवाई नजदीक आने पर मामले की जांच शुरू की गई है। संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ता को एक जून को लघु सचिवालय उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपल को भी सहयोग करने को कहा गया है। हाल ही में शहर के एक स्कूल में शिक्षक पर छात्राओं ने गलत भाषा प्रयोग करने की शिकायत की थी।


