न्यू पालम विहार में नाला ओवरफ्लो

नवभारतटाइम्स.कॉम

न्यू पालम विहार फेज-2 के सी और एफ ब्लॉक में गंदे पानी और बदबू की समस्या गंभीर है। सर्विस रोड के पास जीएमडीए के नाले में निर्माणाधीन सोसायटी और ट्रैक्टरों से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। बजघेड़ा की ओर जाने वाला यह नाला आगे से बंद है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

new palam vihar nala overflow people troubled by sewage and stench appeal to administration

n NBT न्यूज, गुड़गांव

न्यू पालम विहार फेज-2 के सी और एफ ब्लॉक में गंदे पानी और बदबू की समस्या से लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि सर्विस रोड के साथ बने GMDA के नाले में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, इससे पानी जमा हो गया है। लोगों के अनुसार, एक निर्माणाधीन सोसायटी का पानी पाइप से नाले में डाला जा रहा है। कुछ ट्रैक्टर चालक भी गंदा पानी इसी नाले में छोड़ रहे हैं। यह नाला बजघेड़ा की तरफ जाता है, लेकिन आगे से बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी जमा होने से इलाके में बदबू फैल रही है।

निवासियों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दौरान हालात और खराब हो सकते हैं। RWA प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन समाधान नहीं हुआ।