n NBT न्यूज, हथीन : पलवल जिला पुलिस के वांछित पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर पलवल जिला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी खुर्शीद निवासी फिरोजपुर नमक थाना सदर नूंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पलवल जिले में अक्टूबर 2022 में प्रतिबंधित पशु के वध के तहत मामला दर्ज है।


