ज़िले के एक हज़ार स्कूल हुए तंबाकू मुक्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रदेश में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत एक साल में 12,888 शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त हुए। गुड़गांव के 1,084 संस्थान भी इसमें शामिल हैं। 1,142 गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ये आंकड़े जारी किए। 528 अभियानों से नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की गई।

over 1000 schools in gurgaon become tobacco free more than 12 thousand educational institutions declared tobacco free in the state

n NBT न्यूज, गुड़गांव : प्रदेश में तंबाकू के खिलाफ चल रही मुहिम के चलते एक साल में प्रदेश के 12 हजार 888 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया है। इनमें गुड़गांव के एक हजार 84 संस्थान शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के एक हजार 142 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंकड़े जारी किए गए। इनके तहत एक साल में 528 अभियान चला नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की गई। 2025-26 में प्रदेश के 13 हजार 553 शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इनमें से 95% संस्थान तंबाकू मुक्त मानकों पर खरे उतरे। ग्रामीण इलाकों में एक हजार 484 ग्राम सभा बैठकें, एक हजार 18 ग्राम स्तरीय समितियां और 901 तंबाकू नियंत्रण राजदूतों की मदद से तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया।