पेपर बॉक्स ऑर्डर के नाम पर ठगी में खाताधारक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

पेपर बॉक्स और रीम ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने दिल्ली के अशोक नगर निवासी 19 वर्षीय सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम का 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुआ था। सूरज गुप्ता नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता है।

paper box order scam delhi youth arrested for rs 145 lakh fraud

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

पेपर बॉक्स और रीम ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर 1.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी अशोक नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी गई रकम में से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है और उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया था।

पुलिस के अनुसार मुजेसर निवासी एक व्यक्ति, जो प्रिंटिंग मशीन और पेपर बॉक्स निर्माण का व्यवसाय करता है, ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 मई को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को ग्राहक बताते हुए हर महीने 40 हजार पेपर बॉक्स बनवाने की बात कही और दावा किया कि उसने उसका नंबर इंडिया मार्ट से प्राप्त किया है। इसके बाद 25 मई को आरोपी पक्ष ने दोबारा संपर्क कर वेंडर कोड एक्टिव कराने के नाम पर कुछ राशि जमा कराने की बात कही। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 45 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, साइबर ठगी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।