ग्रामीण सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना के नुनेरा गांव के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 31 मई को टोल की अवधि समाप्त हो रही है। इसके बाद इसे हटाया जाना चाहिए। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी टोल देना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम और विधायकों को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की है।

rural sanitation workers protest demanding removal of nunera toll plaza submit memorandum to sdm

n NBT न्यूज, सोहना : बल्लभगढ़ रोड पर गांव नुनेरा के पास बने टोल प्लाजा को हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन दिया। सोहना और फरीदाबाद के विधायकों को भी ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नुनेरा टोल की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है। समय सीमा पूरी होने के बाद इसे हटाया जाना चाहिए। कहा कि लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए भी टोल देना पड़ रहा है, राहत मिलनी चाहिए।