नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता करने वाले का बनेगा स्केच

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता हुई। एक युवक लेबर रूम में घुस गया और अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन आरोपी का स्केच बनवाएगा और पुलिस को सौंपेगा। लेबर रूम में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता करने वाले का बनेगा स्केच

n NBT न्यूज, सोहना: नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता के मामले में स्वास्थ्य विभाग आरोपी का स्केच बनवाएगा। जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से सोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बुधवार देर रात एक युवक नागरिक अस्पताल के लेबर रूम के नर्सिंग स्टाफ कक्ष में घुस गया। आरोप है कि उसने कमरे का दरवाजा बंद कर वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ के साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया, लेकिन स्टाफ के शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने रात के समय लेबर रूम में पुरुषों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।