तंबाकू मुक्त प्रदेश की शपथ दिलाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गोमती तट पर सनातन महासभा ने 152वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती का आयोजन किया। इस समागम में युवाओं को तंबाकू मुक्त प्रदेश की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भजनों, कथक नृत्य और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा के संकल्प के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

tobacco free state pledge youth take oath at sanatan samagam on gomti bank

nNBT न्यूज, लखनऊः ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर सनातन महासभा की ओर से 152वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का आयोजन किया गया। वहीं विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने युवाओं को तंबाकू मुक्त प्रदेश की शपथ दिलाई। स्वामी आनंद नारायण और सतीश त्रिपाठी के सानिध्य में सात मंचों से शंखनाद के साथ सात आचार्यों ने महाआरती की। कार्यक्रम में सुमधुर भजनों, कथक नृत्य और बच्चों की प्रतियोगिताओं के साथ ही सामाजिक सेवा के संकल्प के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।