17 को आएगी वोटर लिस्ट की ड्राफ्ट कॉपी, संशोधन के लिए 30 दिन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
draft voter list to come on november 17 get corrections done in 30 days
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। अब 17 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। इसके बाद मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन कराने के लिए एक महीने का समय मिलेगा। डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तारीख 28 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना विवरण जरूर जांच लें। समय रहते गड़बड़ी ठीक कराने से अंतिम मतदाता सूची में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

रेकमेंडेड खबरें